1 यह कि मैं उक्त फसल ...एग्री व्यापार मोबाईल एप्लीकेशन ई-प्लेटफार्म के माध्यम से अपनी फसल विक्रय हेतु सहमत हूं।
2 मेरे द्वारा विक्रय हेतु सहमति प्रदान की गयी फसल का सम्पूर्ण विवरण यथा मात्रा, किस्म एवं गुणवत्ता संबंधी स्थिति एग्री व्यापार मोबाईल एप्लीकेशन ई-प्लेटफार्म के निर्धारित प्रारूप में सम्पूर्ण जानकारी की प्रविष्टियां सही-सही की गयी हेै। यदि किसी प्रकार की असत्य जानकारी पाई जाती है तो उसका सम्पूर्ण उत्तरदायित्व मेरे (कृषक) का होगा, तथा इस कारण होने वाली आर्थिक क्षति के लिये मै (कृषक) उत्तरदायी रहेगा।
3 मेरे द्वारा विक्रय हेतु घोषित/सहमति प्रदान की गयी फसल का प्रतिनिधित्व नमूना एक किलोग्राम मात्रा का प्रदर्शन हेतु सदस्य समिति मुख्यालय पर यथा समय उपलब्ध कराउंगा ताकि क्रेता अथवा उसके अधिकृत प्रतिनिधि द्वारा क्रय की जाने वाली जिन्स का अवलोकन किया जा सके।
4 मेरे द्वारा विक्रय हेतु घोषित फसल के विक्रय मूल्य की जानकारी मोबाईल एप पर प्राप्त होने पर मेरे द्वारा सहमति/असहमति आफर दर की जानकारी प्राप्त होने के दिन ही दी जायेगी। अन्यथा स्थिति में क्रेता द्वारा स्कंध क्रय करने से इंकार करने की दशा में सम्पूणर््ा उत्तरदायित्व सदस्य कृषक का रहेगा।
5 कृषक की सहमति उपरांत विक्रय फसल का परिदान एग्री व्यापार मोबाईल एप्लीकेशन ई-प्लेटफार्म में नियत अवधि एवं स्थान समिति मुख्यालय/उल्लेख अनुसार स्थान पर परिदान करने हेतु सहमत हूं।
6 कृषक द्वारा निर्धारित स्थान/गोदाम/मण्डी,/उपमण्डी/षीतगृह /समिति मुख्यालय पर परिदान हेतु लाई गई जिन्स का परिवहन व्यय कृषक द्वारा स्वयं वहन किया जायेगा।
7 कृषक द्वारा निर्धारित स्थान/गोदाम/मण्डी,/उपमण्डी/षीतगृह /समिति मुख्यालय पर परिदान के दौरान स्कंध समान भर्ती में प्राप्त किया जायेगा। समान भर्ती के उपरांत शेष रही अंाशिक मात्रा को वापिस प्राप्त करने का उत्तरदायित्व कृषक (स्वयं) का रहेगा।
8 समिति द्वारा कृषक के स्कंध तुलाई आदि हेतु पर्याप्त हम्मालों की व्यवस्था सुनिश्चिित की जायेगी तथा विक्रय किये गये स्कंध को सग्रंहण केन्द्र पर भंडारण करने हेतु स्थान उपलब्ध कराने का दायित्व समिति का होगा।
9 कृषक द्वारा निर्धारित स्थान/गोदाम/मण्डी,/उपमण्डी/षीतगृह /समिति मुख्यालय पर फसल के विक्रय हेतु सहमति दी गई है एवं भविष्य में एग्री व्यापार पोर्टल/एप पर ई-नीलामी के माध्यम से जो दरें विक्रय हेतु प्राप्त होगी उसको पोर्टल से सहमति/असहमति मेंरे द्वारा दी जाना है यह मुझे स्पष्ट ज्ञात है। एग्री व्यापार पोर्टल/एप पर आॅनलाईलन पोर्टल से सहमति उपरान्त स्कंध की परिदान देने के उपरांत निर्धारित विक्रय मूल्य जिसकी कि सहमति मेरे द्वारा प्रदान की गयी है से भुगतान अगले 3 बैकिंग/कार्यलयीन कार्यदिवस में प्राप्त करने हेतु सहमत हूं।
10 विक्रय की गयी फसल का भुगतान मेरे द्वारा एग्री व्यापार मोबाईल एप्लीकेशन ई-प्लेटफार्म में बैंक खाते संबंधी दी गयी जानकारी जिसमें कि खाता क्रमांक आई0 एफ0 एस0 सी0 कोड अंकित है में भुगतान की जावे। उक्त दी गयी जानकारी में किसी प्रकार की त्रुटि पूर्ण जानकारी के कारण भुगतान संबंधी अन्यथा स्थिति उत्पन्न होती है तो ऐसी स्थिति के लिये कृषक स्वयं उत्तरदायी रहेगा।
11 विक्रय हेतु लायी गयी फसल के परिदान के समय गुणवत्ता संबंधी विवादास्पद स्थिति निर्मित होने की दशा में अर्थात प्रदर्शन हेतु उपलब्ध कराये गये नमूने के अनुरूप नहीं पाये जाने की दशा में क्रेता द्वारा परिदान प्राप्त करने से इंकार करने की दशा में अपनी रिस्क एण्ड कास्ट पर उक्त फसल तत्काल उसी समय वापिस स्वंय के व्यय पर ले जाउंगा, एवं उस पर होने वाले समस्त व्यवहारों का व्यय मेरे (कृषक) द्वारा वहन किया जायेगा।
12 गुणवत्ता संबंधी विवाद की दशा में संबंधित जिले के जिला विपणन अधिकारी का निर्णय क्रेता/विक्रेता दोनों पक्षों को मान्य करना अंतिम एवं बंधनकारी होगा ।